Mandi Bhav : 2025 में सरसों के दाम ₹6700 के पार, जानें आज के ताज़ा भाव
Mandi Bhav : 2025 में सरसों के दाम ₹6700 के पार, जानें आज के ताज़ा भाव
Mandi Bhav : सरसों के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, और आने वाले समय में यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के दाम फिलहाल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर चल रहे हैं, जिससे किसानों को बेहतर मुनाफा मिल रहा है। आइए जानते हैं, साल 2025 में सरसों के दामों के संभावित रुझानों के बारे में।
यह भी जरूर पढ़ें – 90 दिनों की मेहनत, 3 लाख का मुनाफा इस फसल से किसानों की टेंशन होगी दूर, मार्केट में है जबरदस्त डिमांड
2025 में सरसों के संभावित दाम
पिछले कुछ समय से सरसों के दामों में लगातार उछाल देखा गया है। यह बढ़ोतरी किसानों के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि उन्हें MSP से अधिक कीमत पर अपनी फसल बेचने का अवसर मिल रहा है। फिलहाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसी प्रमुख राज्यों में सरसों के दाम 6,600 से 6,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
वर्तमान में सरसों के दाम और उनका MSP से तुलना
फिलहाल, देशभर की मंडियों में सरसों के दाम MSP (5,650 रुपये प्रति क्विंटल) से ऊपर चल रहे हैं। राजस्थान में वर्तमान में सरसों की कीमत 6,250 रुपये प्रति क्विंटल है। अनुमान है कि 2025 तक यह 6,600 से 6,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकती है।
यह भी जरूर पड़े – 200 रुपये किलो बिकने वाली यह दाल एक बार बुवाई, 4 साल की कमाई, और बंपर उत्पादन के लिए अपनाएं यह खास मॉडल
उत्तर प्रदेश में सरसों के दामों का हाल
उत्तर प्रदेश में इस समय सरसों के दाम 6,200 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल तक यह कीमत 6,400 से 6,600 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकती है। अन्य राज्यों में भी दामों में वृद्धि की उम्मीद है, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
गुणवत्ता का असर और भविष्य की संभावना
सरसों के दाम उसकी गुणवत्ता पर भी निर्भर करते हैं। फिलहाल, देशभर में सरसों की कीमतों में जो बढ़ोतरी हो रही है, वह जारी रह सकती है। इससे किसानों को बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है, और यह संकेत करता है कि आने वाले वर्षों में सरसों की खेती और अधिक आकर्षक हो सकती है।