Mandi Bhav : गेहूं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव, 2025 में गेहूं के भाव में कितनी बढ़त हो सकती है?

Mandi Bhav : गेहूं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव, 2025 में गेहूं के भाव में कितनी बढ़त हो सकती है?

Mandi Bhav : गेहूं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव, 2025 में गेहूं के भाव में कितनी बढ़त हो सकती है?

गेहूं के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस समय गेहूं के दाम में काफी बदलाव हो रहे हैं, और साल 2025 में गेहूं के भाव किस दिशा में जाएंगे, यह आगामी फसल पर निर्भर करेगा। आइए जानते हैं कि गेहूं के भाव में क्या बदलाव हो सकते हैं और किस राज्य में गेहूं के भाव क्या हैं।

एमपी में गेहूं के भाव (2025 में अनुमान)

मध्य प्रदेश, भारत के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में से एक है। यहां दिसंबर 2024 में गेहूं के दाम 2826 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जिसमें 0.07% की मामूली गिरावट आई। वहीं, साल 2025 में गेहूं के भाव 2700 से 2850 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी जरूर पढ़ें – तुअर और मूंग के दामों में आई बड़ी बढ़त, 30 दिसंबर का ताजा अपडेट देखें

2025 में गेहूं को लेकर किसानों की उम्मीदें

मध्य प्रदेश के खासकर मालवा और निमाड़ क्षेत्र के किसान 2025 में गेहूं के भाव में वृद्धि की उम्मीद लगाए हुए हैं। किसान मानते हैं कि इस साल फसल अच्छी रही है, और वे उम्मीद कर रहे हैं कि गेहूं के दाम 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकते हैं, जिससे उन्हें बेहतर मुनाफा मिल सके।

बिहार में गेहूं के भाव (2025 में अनुमान)

बिहार में गेहूं के दाम दिसंबर 2024 में लगभग 2892 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जो कि पिछले महीने के मुकाबले 3.84% और सालाना आधार पर 13.1% अधिक हैं। कटाई के बाद भाव में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

हरियाणा में गेहूं के भाव

हरियाणा में गेहूं के दाम में गिरावट आई है। नवंबर में गेहूं का भाव 6.92% घटकर 2610 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया, हालांकि सालाना आधार पर इसमें 16% की बढ़ोतरी देखी गई है। किसानों को कटाई के बाद अच्छे भाव की उम्मीद है।

यह भी जरूर पड़े – सर्दियों में भिंडी की खेती: अपनाएं ये खास टिप्स और पाएं बेहतर उत्पादन

गुजरात और राजस्थान में गेहूं के भाव

गुजरात और राजस्थान में गेहूं के दाम स्थिर बने हुए हैं। यहां मामूली गिरावट आई है, लेकिन वार्षिक बढ़ोतरी क्रमशः 9.004% और 12.88% रही है। किसानों को भाव बढ़ने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में गेहूं के भाव

महाराष्ट्र में गेहूं के दाम में सालाना बढ़ोतरी बहुत अधिक रही है। यहां गेहूं का भाव 3766 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है, जो कि दिसंबर 2023 के मुकाबले 26.1% ज्यादा है। इस बढ़ोतरी को देखते हुए किसान अच्छे भाव की उम्मीद कर रहे हैं।

पंजाब में गेहूं के भाव

पंजाब में गेहूं के दाम 1992 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं, जो कि नवंबर में 28.52% ज्यादा हैं। यह वृद्धि सरकारी खरीद में कमी और निजी खरीद में वृद्धि को दर्शाती है। किसानों को उम्मीद है कि उन्हें बेहतर भाव मिलेंगे।

2025 में गेहूं के भाव से जुड़ी उम्मीदें

2025 में गेहूं की कटाई के बाद और आवक बढ़ने के बाद भाव में गिरावट की संभावना है, लेकिन फरवरी और मार्च में कटाई के दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भाव 2600 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रह सकते हैं। 2025 में वैश्विक मांग में सुधार और संभावित निर्यात में वृद्धि से गेहूं के दाम 3000 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ सकते हैं।

गेहूं उत्पादक राज्यों में वर्तमान भाव

राज्यऔसत भाव (₹/क्विंटल)उच्चतम बाजार भाव (₹/क्विंटल)
राजस्थान2765.672896
मध्य प्रदेश2772.52800
उत्तर प्रदेश2677.142850
पंजाब28923000
बिहार2902.53000
गुजरात2870.13000
महाराष्ट्र3019.026000

Leave a Comment